हल्द्वानी..UGC बिल को लेकर विरोध तेज , 21 फरवरी को निकलेगी विशाल रैली !

हल्द्वानी में UGC बिल को लेकर विरोध की आवाज़ तेज हो गई है | स्वर्ण शक्ति संगठन ने बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 फरवरी को बड़े आंदोलन की घोषणा की है |

हल्द्वानी..UGC बिल को लेकर विरोध तेज , 21 फरवरी को निकलेगी विशाल रैली !
JJN News Adverties

हल्द्वानी में UGC बिल (UGC Bill) को लेकर विरोध की आवाज़ तेज हो गई है | स्वर्ण शक्ति संगठन (Svarn Shakti Sangathan) ने बिल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 21 फरवरी को बड़े आंदोलन की घोषणा की है |

संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला (Convener Prakash Harbola) ने प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए कहा प्रस्तावित UGC बिल के प्रावधान स्वर्ण समाज के हितों के प्रतिकूल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से लाया गया ये विधेयक सामाजिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है | संगठन ने स्वर्णों की पुकार, मत करो अत्याचार के नारे के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है | संगठन की ओर से बताया गया कि 21 फरवरी को हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड (Ramlila Ground) से एक विशाल रैली निकाली जाएगी जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगी | वहां प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी (DM) के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे और UGC बिल को वापस लेने की मांग करेंगे | इस आंदोलन को व्यापार मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों, ओल्ड पेंशनर्स, पंजाबी सभा, अग्रवाल सभा और छात्रसंघ का भी समर्थन मिलने की बात कही गई है | आयोजकों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग इस रैली (Rally) में शामिल होंगे |

JJN News Adverties
JJN News Adverties