हल्द्वानी में अगर आप भी घर का कूड़ा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक जगह पर फेंकते हैं... तो अब सावधान हो जाइए....
हल्द्वानी में अगर आप भी घर का कूड़ा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक जगह पर फेंकते हैं... तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि अब ऐसी लापरवाही आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। नगर निगम ने शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है।
वही नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि बेनी सी समेत कई इलाकों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग महज 60 रुपये मासिक शुल्क बचाने के लिए घर का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर फेंक रहे हैं, उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मकान मालिक अपने किरायेदारों का कूड़ा भी खुले स्थानों पर डलवा रहे हैं, जिससे शहर में गंदगी फैल रही है।
हालांकि नगर निगम की टीमें ऐसे मामलों पर लगातार नजर रख रही हैं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
नगर आयुक्त ने बताया कि Solid Waste Management Rules, 2016 और न्यायालय के आदेशों के तहत सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में कूड़ा फेंकता पाया गया, तो उस पर 5 हजार, 10 हजार और गंभीर मामलों में 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।