हल्द्वानी..निर्माणाधीन कंपलेक्स की गिरी छत, दो मजदूर घायल..खड़े हुए गंभीर सवाल !!

हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | आपको बात दें यहाँ उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन परिसर की छत भरभरा कर गिर गई।

हल्द्वानी..निर्माणाधीन कंपलेक्स की गिरी छत, दो मजदूर घायल..खड़े हुए गंभीर सवाल !!
JJN News Adverties

हल्द्वानी(Haldwani) के कटघरिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | यहाँ उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक निर्माणाधीन परिसर की छत भरभरा कर गिर गई। इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह कटघरिया में एक कॉम्प्लेक्स में छत डालने का काम किया जा रहा था इस दौरान अचानक छत की शटरिंग कमजोर होने की वजह से पूरा लेन्टर भरभरा कर नीचे गिर गया जिसमें दो मजदूर दब गए जिनको रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है | वहीं एसपी सिटी प्रकाश चंद्र (SP City Prakash Chandra) ने बताया की मामला पुलिस के संज्ञान में आया है | फिलहाल परिसर को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई प्राधिकरण के स्तर पर होगी।

JJN News Adverties
JJN News Adverties