हल्द्वानी..पशुपालन विभाग के रिटायर अधिकारी से 32 लाख की ठगी, जानिए कैसे दिया अंजाम !!

बरेली के पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक के साथ 32 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी..पशुपालन विभाग के रिटायर अधिकारी से 32 लाख की ठगी, जानिए कैसे दिया अंजाम !!
JJN News Adverties

बरेली के पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (Joint Director) के साथ 32 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस (Cyber Crime Police Station) ने केस दर्ज कर लिया है |

                               छोटी मुखानी हल्द्वानी निवासी शरदिन्दु साह ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 दिसंबर 2024 को वो पशुपालन विभाग बरेली (Animal Husbandry Department Bareilly)  से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस साल जनवरी महीने में उनकी पेंशन शुरू हो गई थी और मार्च में उनकी पेंशन में विलंब होने के कारण अप्रैल में उन्होंने पशुपालन विभाग बरेली के बाबू असलम से संपर्क किया था। इस दौरान उनको मार्च महीने की पेंशन उनके खाते में भेजे जाने की जानकारी दी गई। 10 अप्रैल को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को कोषागार का कर्मचारी बताकर मार्च महीने की पेंशन में कुछ तकनीकी दिक्कत बताते हुए उनके खाते की डिटेल मांगी। इस दौरान उन्होंने अपने बैंक खाते का एटीएम कार्ड नंबर और पिन भी साझा किया। 11 जून को वो रकम निकालने बैंक शाखा गए। खाते में रकम नहीं दिखाने पर उन्होंने बैंक कर्मी से जानकारी ली |पता चला 27 बार में करीब 26.38 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ था। बताया कि साइबर ठग ने उनके खातों की डिटेल लेकर 21 अप्रैल से नौ जून तक कुल 32,13,600 रुपये निकाले हैं।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties