हल्द्वानी में RTO का बड़ा एक्शन! ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर पर 3 दिन चलेगा अभियान

हल्द्वानी। अगर आपकी गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी है, तेज रोशनी वाली एलईडी या लेजर लाइट का इस्तेमाल हो रहा है या वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध हूटर लगे हैं, तो अब सावधान हो जाइए.....

हल्द्वानी में RTO का बड़ा एक्शन! ब्लैक फिल्म, हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर पर 3 दिन चलेगा अभियान
JJN News Adverties

हल्द्वानी। अगर आपकी गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी है, तेज रोशनी वाली एलईडी या लेजर लाइट का इस्तेमाल हो रहा है या वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध हूटर लगे हैं, तो अब सावधान हो जाइए। हल्द्वानी में आरटीओ ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

4 से 6 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और वाहनों में किए जा रहे अनधिकृत बदलावों पर रोक लगाने के लिए आरटीओ हल्द्वानी की ओर से तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 4 अगस्त से 6 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान एसयूवी समेत अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी।

ब्लैक फिल्म और मॉडिफाइड साइलेंसर पर होगी कार्रवाई

अभियान के दौरान वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म, तेज रोशनी वाली एलईडी और लेजर लाइट, मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध हूटर की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आरटीओ प्रशासन के मुताबिक, वाहनों में किए गए इस तरह के अनधिकृत बदलाव सड़क सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। तेज रोशनी वाली लाइटें सामने से आने वाले वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित कर सकती हैं, जबकि मॉडिफाइड साइलेंसर और अवैध हूटर ध्वनि प्रदूषण के साथ यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकते हैं।

मोटरयान अधिनियम के तहत कटेगा चालान

आरटीओ के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर वाहनों में लगाए गए अवैध उपकरणों को हटाने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

आरटीओ ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में किसी भी तरह का अनधिकृत बदलाव न करें और सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करें।

JJN News Adverties