हल्द्वानी..कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर को मारी टक्कर, अस्पताल में जारी है इलाज !

हल्द्वानी के प्रसिद्ध चिकित्सक और कृष्णा हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ जब वो देर शाम ठंडी सड़क पर इवनिंग वॉक कर रहे थे।

हल्द्वानी..कृष्णा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर को मारी टक्कर, अस्पताल में जारी है इलाज !
JJN News Adverties

हल्द्वानी के प्रसिद्ध चिकित्सक और कृष्णा हॉस्पिटल (Krishna Hospital) के वरिष्ठ डॉक्टर हरभजन सिंह (Dr Harbhajan Singh) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा उस समय हुआ जब वो देर शाम ठंडी सड़क पर इवनिंग वॉक (Evening Walk) कर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डॉ. हरभजन सिंह रोज की तरह अस्पताल के पास स्थित ठंडी सड़क पर टहल रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉ. हरभजन सिंह शहर के जाने-माने और अनुभवी चिकित्सकों में गिने जाते हैं। पुलिस (Police) मामले की जांच में जुटी है और दोपहिया चालक की तलाश की जा रही है |

JJN News Adverties
JJN News Adverties