हल्द्वानी से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है | यहाँ मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हल्द्वानी से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है | यहाँ मंडी परिसर के अंदर गल्ला मंडी (Galla Mandi) के पास युवक और युवती के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मनोज कत्याल (SP City Manoj Katyal), सीओ अमित कुमार (CO Amit Kumar) और कोतवाल विजय मेहता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है | वहीं एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया दोनों के सर को पत्थर से कुचला गया है इसलिए पहचान नहीं हो पाई है..लेकिन दोनों के पास से पुलिस को आईडी मिली है जिससे दोनों की पहचान की जा रही है | फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) भी मौके पर पहुंच गई है और घटनास्थल के आसपास सैंपलिंग की जा रही है साथ ही पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी चेक कर रही है |