हल्द्वानी में 6 जून को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव और भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। लटूरिया बाबा मंदिर से शुरू होने वाली यात्रा खाटू श्याम मंदिर मुखानी तक पहुंचेगी
हल्द्वानी में आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बता दे, श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
वही संस्था अध्यक्ष अंकित पाल ने बताया कि 6 जून को सुबह 8 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। बतया जा रहा की यात्रा लटूरिया बाबा मंदिर बरेली रोड से शुरू होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए खाटू श्याम मंदिर मुखानी पहुंचेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्याम भक्त, सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। वहीं शाम 7 बजे से भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा खाटू श्याम के भजनों और गुणगान से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।
साथ ही महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा, परविंदर पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान और पंडित विवेक शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों ने शहर और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।