हल्द्वानी में SIR अभियान तेज, सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे बूथ, कराया नाम का सुधार!!

हल्द्वानी में SIR-2026 अभियान के तहत सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने अपने मतदाता विवरण का सत्यापन कराया।

हल्द्वानी में SIR अभियान तेज, सिटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे बूथ, कराया नाम का सुधार!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी में चल रहे SIR-2026 अभियान के तहत सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी महिला डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे, जहां उन्होंने BLO  के समक्ष आवश्यक दस्तावेज जमा कर अपनी मतदाता संबंधी जानकारी का सत्यापन कराया।दरअसल, मतदाता सूची में उनके पिता के नाम में त्रुटि दर्ज हो गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए दस्तावेज जमा किए।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और त्रुटिरहित होना बेहद जरूरी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य किसी प्रकार की गलती हो, तो इसे परेशानी नहीं बल्कि सुधार का अवसर समझें और अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर बीएलओ के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज जमा कर त्रुटि को ठीक कराएं।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का सही विवरण दर्ज कर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बनाना है, और SIR-2026 अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

JJN News Adverties