हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है।
हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान को लेकर लोगों में कई तरह के भ्रम देखने को मिल रहे हैं…इन्हीं आशंकाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है।बता दे, सोमवार को एडीएम एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने प्रेस वार्ता कर बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना और अपात्र लोगों के नाम हटाकर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले में अब तक करीब 2 लाख 35 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
साथ ही प्रशासन ने साफ किया कि नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं है…यह केवल दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने नाम का सत्यापन कराने का अवसर है।वही मतदाताओं को निर्धारित 12 वैध दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत कर समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अलावा उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके।