हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उग्र विरोध, बढ़े बिल वापस लेने की मांग!!

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उग्र विरोध, बढ़े बिल वापस लेने की मांग!!
JJN News Adverties

 

स्मार्ट मीटर को लेकर हल्द्वानी में लोगों का विरोध अब लगातार तेज होता जा रहा है। बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर साफ नजर आया, जहां कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दरअसल, कांग्रेस नेता हेमंत साहू और स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे और स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। वही प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार व विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि बढ़े हुए बिजली बिल तत्काल वापस लिए जाएं और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र किया जाएगा। फिलहाल इस मुद्दे ने हल्द्वानी में राजनीतिक और जनसरोकारों के बीच नई बहस छेड़ दी है।

 

JJN News Adverties