हल्द्वानी के मंडी में युवक-युवती की निर्मम हत्या से शहर में सनसनी फैल गई थी हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर डबल मर्डर केस का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
हल्द्वानी के मंडी (Mandi) क्षेत्र में युवक-युवती की निर्मम हत्या से शहर में सनसनी फैल गई थी हालांकि पुलिस (Police) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर इस डबल मर्डर केस का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | SSP के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई | दस्तावेजों के आधार पर मृतकों की पहचान शुभम टम्टा और लक्ष्मी पोखरिया के रूप में हुई |
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान युवती के साथ छेड़खानी की गई, जिसका शुभम और लक्ष्मी ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले युवक की हत्या कर दी और फिर राज छिपाने के लिए युवती को भी मौत के घाट उतार दिया। पहचान मिटाने के लिए दोनों के सिर पत्थर से कुचल दिए गए | गिरफ्तार आरोपियों में गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर, सौरभ भट्ट, दीपू शर्मा और दीपेश लटवाल शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पत्थर, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं | मुख्य आरोपी गौरव नेगी पर पहले से 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जबकि दीपेश लटवाल पर भी NDPS समेत तीन मामले दर्ज हैं | एसएसपी ने त्वरित खुलासे पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।