हल्द्वानी में छात्रों ने NEET परीक्षा लीक के विरोध में किया हंगामा, फूंका पुतला!!

हल्द्वानी में NEET पेपर लीक के खिलाफ NSUI छात्रों का जोरदार प्रदर्शन। MBPG कॉलेज में पुतला दहन कर छात्रों ने सरकार से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

हल्द्वानी में छात्रों ने NEET परीक्षा लीक के विरोध में किया हंगामा, फूंका पुतला!!
JJN News Adverties

हल्द्वानी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां NEET परीक्षा लीक मामले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आपको बता दे हल्द्वानी के NSUI से जुड़े छात्रों ने एमबीपीजी महाविद्यालय में एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रतीकात्मक रूप से पुतला दहन भी किया।तो वही प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। आपको बता दे छात्रों ने आरोप लगाया कि देश में भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।तो वही युवाओं का कहना है कि लाखों छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
 

JJN News Adverties
JJN News Adverties