हल्द्वानी..कुमाऊँ कमिश्नर का औचक निरीक्षण, इस हालत में मिले 9 लोग..कैंटर सीज  !

हल्द्वानी की सड़कों पर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बीते दिन औचक निरीक्षण किया।

हल्द्वानी..कुमाऊँ कमिश्नर का औचक निरीक्षण, इस हालत में मिले 9 लोग..कैंटर सीज  !
JJN News Adverties

हल्द्वानी की सड़कों पर यातायात (Transport) व्यवस्था और सुरक्षा की हकीकत जानने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत (Kumaon Commissioner Deepak Rawat) ने बीते दिन औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक कैंटर वाहन को रुकवाया, जिसमें कैटरिंग के बर्तनों के साथ 9 लोगों को ठूंसकर ले जाया जा रहा था | 

ओवरलोडिंग (Overloading) और मानव सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ देखकर कुमाऊँ कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही वाहन को सीज करने के आदेश दिए और संबंधित अधिकारियों को नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कुमाऊँ कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इस प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी |

JJN News Adverties
JJN News Adverties