हल्द्वानी में आज नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक सुबह 11 बजे से हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में आयोजित की जाएगी | इस बैठक में शहर के विकास, नगर निगम के कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी |
हल्द्वानी (Haldwani) में आज नगर निगम (Municipal council) बोर्ड की पहली बैठक सुबह 11 बजे से हल्द्वानी नगर निगम के सभागार में आयोजित की जाएगी | इस बैठक में शहर के विकास, नगर निगम के कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। जिसके चलते सभी संबंधित अधिकारियों और सदस्यों को समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं |
इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी | इस दौरान नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी समिति के गठन पर विचार करने के साथ ही नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के लिए साल 2025-28 के बजट पर चर्चा की जाएगी | बैठक में हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर वेंडिंग जोन (Vending Zone) का निर्माण किये जाने ,नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम की आय वृद्धि को देखते हुए पुराने क्षेत्र बाजार क्षेत्र में तहबाजारी वसूली दगडू -बैंणी सेना के माध्यम से किये जाने पर, नगर निगम के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार सफाई व्यवस्था के लिए ई-गार्बेज रिक्शा हाईड्रोलिक के खरीदे जाने और सभी हाट बाजारों को व्यवस्थित किये जाने पर विचार करने के साथ ही कई अन्य प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी |