हल्द्वानी:17 मार्च तक इन इलाकों में होगी विद्युत कटौती, जानें कहां और कब होगी कटौती….

हल्द्वानी के ग्रामीण इलाकों में लाइन विस्तार और मरम्मत कार्य के चलते 17 मार्च तक अलग-अलग दिनों में 7–8 घंटे की बिजली कटौती होगी। यह शटडाउन UPCL की ओर से किया जा रहा है।

हल्द्वानी:17 मार्च तक इन इलाकों में होगी विद्युत कटौती, जानें कहां और कब होगी कटौती….
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: हल्द्वानी शहर से जुड़े ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए जरूरी खबर है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) की ओर से लाइन विस्तार और मरम्मत कार्य के चलते कई क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती रविवार से 17 मार्च तक अलग-अलग दिनों में करीब 7 से 8 घंटे तक रहेगी।

दरअसल, डहरिया स्थित ITI कैंपस में बन रहे नए बिजलीघर के लिए नई लाइन खींचने और लालकुआं क्षेत्र में खुली तारों को एएएसी केबल में बदलने का काम किया जाना है। इसी वजह से विभाग ने शटडाउन शेड्यूल जारी किया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार टीपी नगर बिजलीघर से 8, 10, 12, 14 और 15 मार्च को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं कमलुआगांजा बिजलीघर से 8, 11, 13, 15 और 17 मार्च को कटौती की जाएगी। इसके अलावा लालकुआं बिजलीघर से 9, 10, 11, 12, 13 और 16 मार्च को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग के अनुसार कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक और कुछ क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले से निपटा लें।

JJN News Adverties
JJN News Adverties