उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC कानून को लागू हुए 1 साल पूरा हो गया है | 1 साल पूरे होने के मौके पर नगर निगम की ओर से एमबीपीजी डिग्री कॉलेज सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC कानून को लागू हुए 1 साल पूरा हो गया है | UCC के 1 वर्ष पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम की ओर से एमबीपीजी डिग्री कॉलेज (MBPG College) सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इसमे हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट (Mayor Gajraj Bisht) और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal) समेत कई दायित्वधारी मंत्री मौजूद रहे | बता दें इस दौरान स्वयं सहायता समूह के स्टाल लगाए गए, साथ ही नगर निगम ने UCC सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप भी चलाया | वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून को एक साल पूरा हो गया है ..इस दौरान संगोष्ठी के आयोजन के साथ-साथ बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है।