हल्द्वानी में हंगामा: नशे में टैक्सी चालक ने महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने की कार तोड़फोड़

हल्द्वानी के मुखानी में नशे में धुत टैक्सी चालक ने महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर भीड़ भड़क गई और कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामला संभालते हुए जांच शुरू कर दी है।

हल्द्वानी में हंगामा: नशे में टैक्सी चालक ने महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने की कार तोड़फोड़
JJN News Adverties

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत एक टैक्सी चालक की हरकत से इलाके में जमकर हंगामा हो गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अल्मोड़ा नंबर की एक टैक्सी कार मुखानी रोड पर आकर रुकी। वही कार में सवार चालक और उसका साथी शराब के नशे में थे। इसी दौरान चालक एक दुकान में घुसा और महिला दुकानदार के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगा।

वही महिला के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद माहौल गरमा गया। गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि दूसरा आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

इस दौरान भीड़ का गुस्सा इतना बढ़ गया कि आरोपी की कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक अल्मोड़ा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

JJN News Adverties