हल्द्वानी..शस्त्र नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, DM ने 35 लाइसेंस किए निरस्त !

नैनीताल जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान unique identification number पर पंजीकरण न पाए जाने पर जिलाधिकारी  नैनीताल ललित मोहन रयाल ने 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।

हल्द्वानी..शस्त्र नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, DM ने 35 लाइसेंस किए निरस्त !
JJN News Adverties

  नैनीताल (Nainital) जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान unique identification number पर पंजीकरण न पाए जाने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (DM Lalit Mohan Raiyal) ने 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। ये कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण प्रक्रिया के तहत की गई है। 

जानकारी के मुताबिक संबंधित लाइसेंस धारकों को समय-समय पर सूचना और अवसर दिए गए, इसके बावजूद निर्धारित अवधि में ना  तो UIN जनरेट कराया गया और ना ही शस्त्र लाइसेंस (Arms License) का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट किया गया। इसे शस्त्र अधिनियम और शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन माना गया। बता दें जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस केवल अधिकार नहीं बल्कि एक गंभीर कानूनी दायित्व है | सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अवैध शस्त्रों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से ये कार्रवाई की गई है। वहीं प्रशासन ने शेष लाइसेंस धारकों से अपील की है कि वो अपने शस्त्र लाइसेंस का समय से UIN पंजीकरण, नवीनीकरण और सभी दस्तावेज पूरे रखें अन्यथा भविष्य में इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।  

JJN News Adverties
JJN News Adverties