हल्द्वानी... VIP दौरा या ट्रैफिक संकट? कल इन जगह जीरो जोन लागू !

Rajnath Singh के हल्द्वानी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, SSP ने लोगों से रूट प्लान फॉलो करने की अपील की है।

हल्द्वानी... VIP दौरा या ट्रैफिक संकट? कल इन जगह जीरो जोन लागू !
JJN News Adverties

HALDWANI NEWS-: राजनाथ सिंह के शनिवार को प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे और विशाल जनसभा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

सुबह 10 बजे से लागू रहेगा रूट डायवर्जन
पुलिस प्रशासन ने जानकारी दी है कि शनिवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित रूट प्लान का पालन करें।

जीरो जोन घोषित, भारी वाहनों पर रोक
सुरक्षा के लिहाज से नैनीताल बैंक तिराहा से सौरव होटल तिराहा तक के क्षेत्र को ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया है। वहीं, सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी खनन गेट भी बंद रखे जाएंगे ताकि यातायात का दबाव कम किया जा सके।

बसों और वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय

  • बरेली और रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज बसें सीधे स्टेशन पहुंचेंगी

  • पहाड़ों से आने वाली बसें नारीमन से डायवर्ट होकर गौलापार और तीनपानी होते हुए स्टेशन जाएंगी

  • कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन ऊंचापुल-पनचक्की मार्ग का उपयोग करेंगे

  • बरेली रोड के वाहन तीनपानी से गौलापार होकर निकलेंगे

  • रामपुर रोड के वाहन दिनेशपुर मोड़ और लालकुआं होते हुए डायवर्ट किए जाएंगे

30 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य, 1000 बसें तैनात
प्रशासन ने इस जनसभा में 25 से 30 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 1000 से अधिक बसों और 150 छोटी टैक्सियों की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में वाहनों के अधिग्रहण के चलते 21 और 22 मार्च को सामान्य परिवहन सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है।

परिवहन व्यवस्था में चुनौतियां भी सामने
जहां एक ओर प्रशासन कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटा है, वहीं परिवहन व्यवस्था को लेकर कुछ समस्याएं भी सामने आई हैं। केमू के अधिशाषी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल ने पूर्व सरकारी आयोजनों के लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि बकाया राशि न मिलने से ऑपरेटरों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

इसके बावजूद प्रशासन इस जनसभा को हरिद्वार के पिछले कार्यक्रम से भी अधिक बड़ा और सफल बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties