मंडी से लौटते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चेरा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है
हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को उम्र भर के गम में बदल दिया है। हल्द्वानी मंडी (Mandi) से लौटते समय एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका 14 वर्षीय चचेरा भाई जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमर सिंह निवासी गांव मैदना पीलीभीत के रूप में हुई है | अमर सिडकुल (Sidcuil) की एक कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि घर में उसके बड़े भाई की 23 फरवरी को शादी होनी थी..शादी की तैयारियों के सिलसिले में ही अमर हल्द्वानी आया था, लेकिन वापस लौटते समय कल्याणपुर के पास डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने अमर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके चचेरे भाई गौतम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज अस्पताल (Hospital) में चल रहा है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस (Police) ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है