हल्द्वानी से एक बेहद भावुक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला अपने पति के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी मृत्यु के कुछ घंटो बाद ही महिला ने भी भी दम तोड़ दिया
हल्द्वानी से एक बेहद भावुक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला अपने पति के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी मृत्यु के कुछ घंटो बाद ही महिला ने भी भी दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, महेश नगर, नवाबी रोड निवासी 80 साल की कुसुम अग्रवाल के पति हरिशंकर अग्रवाल का शुक्रवार को निधन हो गया था। पति की मौत के बाद कुसुम अग्रवाल गहरे सदमे में चली गईं। परिजनों के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें इलाज के लिए मुखानी नहर कवरिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की जांच में सामने आया कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था।
अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन देर रात उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
वही शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पति-पत्नी का अंतिम संस्कार हल्द्वानी के राजपुरा मुक्तिधाम में एक साथ किया गया। दोनों की एक साथ अंतिम विदाई का दृश्य वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर गया।
साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बताया कि बुजुर्ग महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।