हल्द्वानी... रोडवेज परिसर में बेहोश मिले युवक की मौत

हल्द्वानी रोडवेज परिसर में एक युवक बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हल्द्वानी... रोडवेज परिसर में बेहोश मिले युवक की मौत
JJN News Adverties

Haldwani News:- हल्द्वानी रोडवेज परिसर(Haldwani Roadways Complex) में एक युवक बेहोशी की हालत में पाया गया। उसे तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल(Dr. Sushila Tiwari Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दे कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को संतोष को रोडवेज परिसर में घूमते हुए देखा गया था। बाद में वो यात्रियों के बैठने वाले स्थान पर सो गया। इस दौरान गुरुवार सुबह रोडवेज कर्मियों(roadways personnel) ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वो बेहोश(Fainted) अवस्था में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक  मृतक की पहचान 32 साल के  संतोष बिष्ट के रूप में हुई है, जो मूल रूप से  लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी था। आपको बता दे कि वो  लंबे समय से हल्द्वानी में रह रहा था। इस दौरान  एसआई देवेंद्र सिंह राणा(SI Devendra Singh Rana) ने बताया कि अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि संतोष पीलिया की बीमारी से भी पीड़ित था।

JJN News Adverties
JJN News Adverties