हल्द्वानी से निकले दो युवा… और पहुंच गए देश के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी पहचान बनाने!

दिल्ली में आयोजित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में हल्द्वानी के दो युवाओं ने शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

हल्द्वानी से निकले दो युवा… और पहुंच गए देश के सबसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी पहचान बनाने!
JJN News Adverties

हल्द्वानी के युवाओं ने दिल्ली में ऐसा जलवा दिखाया… कि पूरे उत्तराखण्ड का सीना गर्व से चौड़ा हो गया! दरअसल, दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में हल्द्वानी के दो युवाओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया।

इसी क्रम में फोकस जिम के संचालक प्रवेश पाण्डे और सौरभ शर्मा ने इस खास आयोजन में हिस्सा लेकर ना सिर्फ खुद को साबित किया… बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का मान भी बढ़ाया।

इस मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और राष्ट्रपति बॉडीगार्ड के जवानों के साथ दौड़ना अपने आप में एक गर्व और यादगार अनुभव रहा। वही कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्चुअल फ्लैग-ऑफ के जरिए की और मौके पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को रवाना किया।

वही दोनों युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा है।

JJN News Adverties