हल्द्वानी का सबसे दर्दनाक हादसा...एक झटके में 4 दोस्तों की मौत

हल्द्वानी: शनिवार रात करीब 10 बजे गौलापार-तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर चार दोस्त अपनी स्कूटी के पास खड़े थे। लालकुआं की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी...

हल्द्वानी का सबसे दर्दनाक हादसा...एक झटके में 4 दोस्तों की मौत
JJN News Adverties

हल्द्वानी में शनिवार की रात एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया। दरअसल, शनिवार रात करीब 10 बजे गौलापार-तीनपानी बाईपास फ्लाईओवर पर चार दोस्त अपनी स्कूटी के पास खड़े थे। तभी लालकुआं की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी

वही हादसा इतना भयावह था कि चारों युवक कई फीट दूर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने राहुल राजपूत, शिवम और अंशु आर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आदित्य टम्टा को ICU में भर्ती कराया गया, लेकिन देर रात उसने भी दम तोड़ दिया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और उसके पहिए तक उखड़कर दूर जा गिरे।

पुलिस के अनुसार हादसे के समय स्कॉर्पियो में चालक के अलावा ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉन्वेंट के निदेशक डॉ. संजय सिंह भी मौजूद थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने भी रात में सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फ़िलहाल, पुलिस हादसे की असली वजह जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। गौरतलब है कि तीनपानी फ्लाईओवर पिछले एक सप्ताह में दूसरी बार मौत का गवाह बना है। जहां कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में रॉन्ग साइड से आए कैंटर की टक्कर से दो युवकों की जान चली गई थी।

अब लगातार हो रहे हादसों ने फ्लाईओवर की सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग यहां स्पीड मॉनिटरिंग, सख्त पुलिस निगरानी और बेहतर सुरक्षा इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

JJN News Adverties