हल्द्वानी में तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, 22 वर्षीय युवक की गई जान

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक। 22 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल, चालक हिरासत में।

हल्द्वानी में तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, 22 वर्षीय युवक की गई जान
JJN News Adverties

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा फतेहपुर गुजरौड़ा इलाके में उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर के शक्ति फार्म निवासी समीर उर्फ टिंकू अपने साथी चंदन पांडे के साथ बाइक से लामाचौड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ट्रैक्टर चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर पास की झोपड़ी में शराब लेने गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और सड़क किनारे अवैध पार्किंग को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties