जलभराव में भी जुगाड़! IIT रुड़की के छात्रों का Boat Ride VIDEO वायरल!!

मानसून की पहली तेज बारिश के बाद IIT रुड़की कैंपस में जलभराव हो गया। लेकिन छात्रों ने इस परेशानी को मस्ती में बदलते हुए हॉस्टल के बाहर भरे पानी में छोटी नाव चलाकर बोटिंग की।

जलभराव में भी जुगाड़! IIT रुड़की के छात्रों का Boat Ride VIDEO वायरल!!
JJN News Adverties

मानसून की पहली तेज बारिश जहां आम लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आई, वहीं IIT रुड़की के छात्रों ने इसी बारिश को यादगार बना दिया। दरअसल, लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद IIT रुड़की कैंपस के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। लेकिन छात्रों ने इस परेशानी को मायूसी नहीं, बल्कि मस्ती का मौका बना लिया। वही हॉस्टल के बाहर भरे पानी में छात्रों ने एक छोटी नाव उतारी और पूरे उत्साह के साथ बोटिंग शुरू कर दी।

इस अनोखे नज़ारे को वहां मौजूद एक छात्र ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो गया। लोग छात्रों की रचनात्मक सोच, इंजीनियरिंग जुगाड़ और सकारात्मक सोच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं कि अब IIT रुड़की में इंजीनियरिंग के साथ-साथ बोटिंग की प्रैक्टिकल क्लास भी शुरू हो गई है।हालांकि, यह वीडियो कैंपस में जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। फिलहाल, छात्रों का ये अनोखा अंदाज इंटरनेट पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखेर रहा है।

JJN News Adverties