हल्द्वानी में अवैध शराब और जुए पर सख्ती के पुलिस-प्रशासन के दावे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में खोखले नजर आ रहे हैं।
हल्द्वानी में अवैध शराब और जुए पर सख्ती के पुलिस (Police) के दावे ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) क्षेत्र में खोखले नजर आ रहे हैं। ढाबों और होटलों की आड़ में खुलेआम शराब परोसी और बेची जा रही है जबकि गलियों में जगह-जगह जुआरियों के अड्डे संचालित हो रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध शराब का धंधा लंबे समय से फल-फूल रहा है। करीब तीन से चार सक्रिय गिरोह ढाबों और छोटे होटलों की आड़ में शराब की बिक्री कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां से सप्लाई शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों तक की जाती है |अवैध शराब के इस नेटवर्क में वर्चस्व को लेकर गिरोहों के बीच झड़प और मारपीट की घटनाएं भी सामने आती रही हैं। हैरानी की बात है कि ये पूरा खेल टीपीनगर चौकी (TP Nagar Chowki) के नजदीक संचालित होता है, फिर भी प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही | बता दें स्थानीय ट्रांसपोर्ट कारोबारियों (Transport Traders) का आरोप है कि चौकी में लंबे समय से तैनात कुछ कथित सिपाहियों की अवैध कारोबारियों से सांठगांठ है। उनका दावा है कि जब भी कार्रवाई की तैयारी होती है, पहले ही सूचना लीक हो जाती है, जिससे अवैध धंधेबाज बच निकलते हैं।कारोबारियों का कहना है कि इससे युवा पीढ़ी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग भी जुए में अपनी कमाई गंवा रहे हैं, जिससे परिवारों पर आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।