IMD ने उत्तराखंड समेत 17 राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। अगले 16 घंटों में तेज बारिश, 85 किमी/घंटा तक हवाएं, आकाशीय बिजली, जलभराव और पेड़ गिरने जैसी घटनाओं की आशंका है।
देशभर में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अगर आप उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार या देश के किसी अन्य हिस्से में रहते हैं, तो आपके लिए अगले 16 घंटे बेहद खतरनाक हो सकते है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने उत्तराखंड समेत 17 राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। चेतावनी है कि कई इलाकों में पचासी किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है और कुछ जगहों पर जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी स्थिति भी बन सकती है। हालांकि मैदान के कई इलाको में अभी धूप है लेकिन जल्द ही मौसम की दोबारा करवट बताई है।
वही मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 16 घंटे मौसम बेहद सक्रिय रहेगा। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बढ़ते नालों-गदेरों का खतरा भी बना रह सकता है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है।वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है। ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।दक्षिण भारत में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा। ऐसे में समुद्र में ऊंची लहरों और खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।IMD की सलाह है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहें। मोबाइल पर मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के अलर्ट पर नजर रखें।