हल्द्वानी में वाहन चेकिंग के दौरान महिला चौकी इंचार्ज से अभद्रता का मामला, आरोपी गिरफ्तार। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
हल्द्वानी में पुलिस चेकिंग के दौरान महिला चौकी इंचार्ज से अभद्रता का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आपको बतादे की मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है, जहां एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार से काली फिल्म हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। वही आरोप है कि कार स्वामी, जिसे स्थानीय स्तर पर रसूखदार बताया जा रहा है, ने महिला चौकी इंचार्ज के साथ बदसलूकी की और सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। जिसके बाद महिला चौकी इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लवजीत सिंह, निवासी लालकुआं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने जैसी धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।