हल्द्वानी मे जल निगम और जलसंस्थान संयुक्त मोर्चा ने मांगों को लेकर दिया धरना

उत्तराखंड के हल्द्वानी मे जल निगम और जलसंस्थान संयुक्त मोर्चा के विभागीय कार्यों को ADB को देने के विरोध में कर्मियों ने आज धरना प्रदर्शन किया।

हल्द्वानी मे जल निगम और जलसंस्थान संयुक्त मोर्चा ने मांगों को लेकर दिया धरना
JJN News Adverties

उत्तराखंड(Uttarakhand) के हल्द्वानी(Haldwani) में जल निगम(Jal Nigam) और जल संस्थान(Jal sansthaan) संयुक्त मोर्चा के विभागीय कार्यों को ADB को देने के विरोध में कर्मियों ने आज धरना प्रदर्शन किया। आपको बता दे पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष शीतल साह(Kumaon Mandal President Sheetal Sah) के संचालन में कर्मचारियों ने तिकोनिया(Tikonia) स्थित कार्यालय में 2 घंटे प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन(Memorandum) प्रेषित किया।

जिस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि शहरी विकास विभाग(Urban Development Department) के जरिए निर्माण और संचालन विशेषज्ञ विभाग ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम और  जलसंस्थान को खत्म करने की साजिश की जा रही है। उनका कहना है कि एक और एकीकरण/राजकीयकरण शासन स्तर से विलम्ब होने से उत्तराखण्ड पेयजल निगम सभी कार्मिक निराश हैं। वहीं शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित संस्था UUSDA के जरिए मूल अभियांत्रिकी विभागों के कार्यक्षेत्र में अतिक्रमण किये जाने से सभी कार्मिक अत्यधिक आक्रोश में हैं।


 

JJN News Adverties
JJN News Adverties