उत्तराखंड काठगोदाम में ऑटो से गिरकर शिशु की मौत ओखलकांडा में टैंक में डूबा मासूम

नैनीताल में दो दर्दनाक हादसे, ऑटो से गिरकर 2 माह की बच्ची और पानी के टैंक में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत। क्षेत्र में शोक, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी।

उत्तराखंड काठगोदाम में ऑटो से गिरकर शिशु की मौत ओखलकांडा में टैंक में डूबा मासूम
JJN News Adverties

नैनीताल जिले से मंगलवार को दो बेहद दर्दनाक खबरें सामने आई हैं। अलग-अलग हादसों में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पहली घटना काठगोदाम क्षेत्र की है, जहां ढाई महीने की मासूम बच्ची की ऑटो से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक लालकुआं निवासी सेना के जवान की पत्नी अपनी बच्ची के साथ ऑटो से काठगोदाम पहुंची थीं। इसी दौरान उतरते समय अचानक चक्कर आने से बच्ची मां की गोद से गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

वहीं दूसरी घटना ओखलकांडा ब्लॉक के पश्यां गांव की है, जहां 5 वर्षीय मासूम खेलते समय पानी के टैंक में गिर गया। काफी देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद उसका शव टैंक में मिला। आनन-फानन में बाहर निकालने के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इन दोनों घटनाओं ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों के साथ यात्रा और घर के आसपास विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

JJN News Adverties
JJN News Adverties