रामपुर की 17 वर्षीय पीड़िता ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिवार ने युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया है।
हल्द्वानी में शहरी विकास कार्यों को गति देने को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।ये बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता के अनुरूप शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी।आपको बता दे शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों पर आयोजित इस बैठक में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (UUSDA) समेत विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।तो वही बैठक के दौरान दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने हल्द्वानी महानगर में सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कों का कार्य हर हाल में पूरा किया जाए।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि बारिश के दौरान जनता को जलभराव और यातायात की समस्या का सामना न करना पड़े। ओर अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।इसके साथ ही तीन पानी से काठगोदाम तक बन रहे हाईवे कार्य, विशेष रूप से तीन पानी से नवीन मंडी और निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक के हिस्सों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने को कहा गया।राज्यमंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि रोडवेज बस स्टैंड को अस्थायी रूप से ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट किया जाए, ताकि नमो भवन का कार्य शुरू किया जा सके। नगर प्रशासन को बरसात से पहले नालियों की सफाई पूरी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। तो वही खासतौर पर टेड़ी पुलिया और तिकोनिया चौराहे पर जलभराव की समस्या को देखते हुए नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। साथ ही तिकोनिया से नगर निगम तक बंद पड़ी नाली को तुरंत खोलने के निर्देश दिए गए हैं।