हल्द्वानी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार, करोड़ों का खेल बेनकाब

हल्द्वानी पुलिस ने ऑनलाइन ऐप के जरिए IPL सट्टा चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपये के सट्टे का खुलासा हुआ है।

हल्द्वानी में IPL सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, 3 गिरफ्तार, करोड़ों का खेल बेनकाब
JJN News Adverties

हल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ऑनलाइन ऐप के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहे थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने अपनी अलग ऐप तैयार कर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाना शुरू किया। जांच में सामने आया कि सट्टे का पूरा नेटवर्क डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा था, जबकि कई लेन-देन और हिसाब-किताब रजिस्टर में भी दर्ज किए जाते थे।

तो वही पुलिस का दावा है कि यह गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये तक का सट्टा संचालित कर रहा था। शुरुआती जांच में अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक के सट्टे का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस अब सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी लगातार जारी है।

JJN News Adverties
JJN News Adverties