हल्द्वानी में देर रात हंगामा, पुलिस से हाथापाई के बाद 13 पर केस दर्ज

हल्द्वानी में शनिवार देर रात होटल का बिल चुकाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पुलिस से मारपीट तक पहुंच गया। दरअसल, मामला हल्द्वानी-भवाली हाईवे स्थित भुजियाघाट क्षेत्र का है......

हल्द्वानी में देर रात हंगामा, पुलिस से हाथापाई के बाद 13 पर केस दर्ज
JJN News Adverties

हल्द्वानी में शनिवार देर रात होटल का बिल चुकाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पुलिस से मारपीट तक पहुंच गया। दरअसल, मामला हल्द्वानी-भवाली हाईवे स्थित भुजियाघाट क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 से 15 युवक एक होटल में खाना खाने पहुंचे। आरोप है कि खाना खाने के बाद सभी बिना भुगतान किए कार में सवार होकर वहां से निकलने लगे।

वही होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने वाहन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान युवकों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से बहस के बाद मारपीट पर उतर आए। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने पांच नामजद और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

JJN News Adverties