Latest Haldwani News: 3 महीने पहले नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, अब जान से मारने की मिल रही धमकी, अब क्या करेगी पुलिस? 

haldwani में 3 महीने पहले किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक युवक को जेल भेजा गया था। पीड़िता के परिजनों ने अब आरोपी के परिवार पर किशोरी के अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Latest Haldwani News: 3 महीने पहले नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म, अब जान से मारने की मिल रही धमकी, अब क्या करेगी पुलिस? 
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में 3 महीने पहले किशोरी से दुष्कर्म(rape) के मामले में एक युवक को जेल भेजा गया था। पीड़िता के परिजनों ने अब आरोपी के परिवार पर किशोरी के अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। 

पुलिस तहरीर के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बनभूलपुरा(banbhoolpura) थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 3 महीने पहले उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उजाला नगर(ujala nagar) क्षेत्र निवासी युवक ने अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया था। 

मौजूदा समय में आरोपी जेल में बंद है। वही आरोप है कि उसके परिजन उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे है। बताया कि मकसूद और शाह हुसैन ने बीती 30 अक्टूबर को उनके घर में घुसकर  मारपीट भी की। साथ ही उनकी बेटी का अपहरण करने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने उजाला नगर निवासी मकसूद और शाह हुसैन नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties