Haldwani News: हल्द्वानी के महिला अस्पताल(haldwani mahila hospital) से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है,अस्पताल में डॉक्टर के अचानक छुट्टी पर जाने से कई मरीजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
Haldwani News: हल्द्वानी के महिला अस्पताल(haldwani mahila hospital) से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में डॉक्टर(doctor) के अचानक छुट्टी पर चले जाने से कई मरीजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। महिलाओं के अल्ट्रासाउंड(ultrasound) नहीं हो रहे है। अस्पताल के प्रशासन ने इसको लेकर कोई भी नहीं उठाए।
अल्ट्रासाउंड करवाने आए मरीजों को बिना सुविधा लिए वापिस लौटना पड़ा। haldwani के महिला अस्पताल में ना ही डॉक्टर उपलब्ध है और ना ही प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध किया है।
मरीजों की पर्ची में अल्ट्रासाउंड की तिथि लिखी होने के बाद भी अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद थे। जिसकी वजह से मरीजों को वापिस लौटना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत तो गर्भवती महिलाओं(pregnant women) को झेलनी पड़ी।
कल सुबह 8 बजे से ही गर्भवती महिलाए आने लगी थी और शाम तक इंतज़ार करने के बाद भी किसी को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई। इसके बाद सभी मरीजों को अब सोमवार की तारीख दी गई है।