Latest Haldwani News: व्यापार मंडल ने आयोजित की अहम बैठक, हल्द्वानी में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लिया ये फैसला 

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में आज devbhoomi udyog vyapar mandal ने नगर निगम स्थित सभागार में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण(encroachment) हटाओ अभियान के खिलाफ एक बैठक आयोजित की। 

Latest Haldwani News: व्यापार मंडल ने आयोजित की अहम बैठक, हल्द्वानी में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर लिया ये फैसला 
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में आज देवभूमि उधोग व्यापार मंडल(devbhoomi udyog vyapar mandal) ने नगर निगम(municipal corporation) स्थित सभागार में प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अतिक्रमण(encroachment) हटाओ अभियान के खिलाफ एक बैठक आयोजित की। 
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर(hukum singh kunwar) ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम और प्रशासन द्वारा जो हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाओ(encroachment removal in haldwani) की कार्रवाई की जा रही है, वो सरासर गलत है।  
इसमे छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारी पिछले कई सालों से इस जगह पर व्यापार करते आ रहे है। 
और अब नगर निगम ने अतिक्रमण के नाम पर जगह-जगह पर छोटे व्यापारियों की दुकानों को हटा दिया है। जिससे उन व्यापारियों के पास रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। 

साथ ही जो अतिक्रमण हटाओ अभियान ट्रांसपोर्ट नगर(transport nagar) मे चलाया गया उसको लेकर भी व्यापारियों मे रोष देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को पहले व्यापारियों के लिए व्यवसाय करने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि अगर नगर निगम उनकी दुकानों को अतिक्रमण के नाम पर हटाता है तो उनके पास व्यापार करने के लिए दूसरी जगह हो।  

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक नंद किशोर कपिल ने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई को देखते हुए व्यापार मंडल अब प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा। और अगर व्यापार मंडल की बाते नहीं मानी गई तो देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आंदोलन किया जाएगा । 

JJN News Adverties
JJN News Adverties