Haldwani News: पहली बार हल्द्वानी(haldwani) के डॉक्टर्स ने पूरे उत्तराखंड(uttarakhand) में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
Haldwani News: पहली बार हल्द्वानी(haldwani) के डॉक्टर्स ने पूरे उत्तराखंड(uttarakhand) में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और ना सिर्फ पहचान ब्लकि राज्य के चिकित्सा क्षेत्र में मिलने वाले सभी पुरुस्कार अपने नाम किए है। बता दे कि चिकित्सा क्षेत्र में जनता की सेवा के साथ ही इस क्षेत्र में हो रही खोजों की जानकारी से जनता को सुलभ उपचार कराने पर IMA की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा यह पुरुस्कार प्रदेश संगठन को सर्वोच्च कार्यकारिणी के तौर पर दिया गया।
ये अभी तक के इतिहास मे पहली बार है जब उत्तराखंड के हल्द्वानी ने ये पुरुस्कार अपने नाम किया है। इसकी घोषणा आज IMA मुख्यालय dehradun में की गई। इस दौरान सबसे अच्छी आईएमए ब्रांच हल्द्वानी(ima haldwani) के साथ ही संगठन के अध्यक्ष डॉ जे एस भंडारी और सचिव डॉ संजय सिंह को भी सबसे बेतहर घोषित किया गया। और इसका पुरुस्कार 10 दिसंबर को IMA कार्यकरिणी की बैठक में दिए जाएंगे।