Latest Haldwani News: मूसलाधार बारिश के चलते हल्द्वानी की सड़को में भरा पानी, जलभराव की स्थिति में जनता की बढ़ी मुश्किलें 

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में आज दोपहर 1 घंटे की मॉनसूनी बारिश(rainfall) से सड़को पर पानी भर गया जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Latest Haldwani News: मूसलाधार बारिश के चलते हल्द्वानी की सड़को में भरा पानी, जलभराव की स्थिति में जनता की बढ़ी मुश्किलें 
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में आज दोपहर 1 घंटे की मॉनसूनी बारिश(rainfall) से सड़को पर पानी भर गया जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह मौसम(weather) साफ़ रहने के बावजूद दोपहर 1 बजे अचानक मौसम के करवट बदलने के साथ ही 1 घंटा हल्द्वानी शहर में जमकर बारिश हुई। वही पिछले कई समय से नगर निगम(haldwani municipal corporation) द्वारा चलाये जा रहे नालो के सफाई अभियान के बावजूद भी शहर में कई जगह जलभराव(water logging) देखने को मिला।  

शहर के नैनीताल रोड(nainital road), नवाबी रोड(nawabi road) और कालाढूंगी रोड(kaladhungi road) में कई जगह नालियों के चोक होने से बारिश का पानी सड़को पर बहता हुआ दिखाई दिया। जिससे आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
खास तौर पर तो दोपहिया वाहन चालकों के लिए बारिश के दौरान सड़को पर आये पानी और सड़को में जगह जगह हो रहे गड्डो की वजह से बाइक और स्कूटी चलाना बेहद मुशिकल साबित हुआ।  

कई लोग सड़को पर हो रहे पानी के भराव और कीचड़ की वजह से गिरकर चोटिल भी हुए। वही सड़को में पानी भरने को लेकर जनता का प्रशासन के खिलाफ रोष देखा गया।  
लोगो ने कहा की सिर्फ आधे घंटे की बारिश में सड़क में इतना पानी भर गया जबकि अभी बरसात की शुरवात ही हुई है। लोगो ने कहा कि नगर निगम को समय रहते सड़को पर बह रहे पानी की समस्या का समाधान करे जिससे आम जनता को बरसात के दौरान सड़को पर जल भराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 

JJN News Adverties
JJN News Adverties