Haldwani News:haldwani में कांग्रेस(congress) को एक बड़ा झटका लगा है। बता दे कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री सुमित्रा प्रसाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है
Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) में कांग्रेस(congress) को एक बड़ा झटका लगा है। बता दे कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री सुमित्रा प्रसाद ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा(bjp) के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। दरअसल विधानसभा चुनाव 2022(assembly elections 2022) में करारी हार के बाद कांग्रेस के लिए कुछ भी सही होता नहीं दिखाई दे रहा है । लगातार काँग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे है । ऐसे मे आज सुमित्रा प्रसाद ने भाजपा को जॉइन कर लिया है ।
इस दौरान भाजपा को जॉइन करने के बाद सुमित्रा प्रसाद का कहना है की भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है,जो राज्य का विकास कर सकती है। वहीं सुमित्रा प्रसाद वर्तमान समय में प्रेमपुर लोषज्ञानी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। इस दौरान सुमित्रा के भाजपा में आने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।