Haldwani News: हल्द्वानी शहर(haldwani) में चोरी के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए है। वही पुलिस भी चोरो के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
Haldwani News: हल्द्वानी शहर(haldwani) में चोरी के मामले काफी ज्यादा बढ़ गए है। वही पुलिस भी चोरो के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी के तहत हल्द्वानी में चैन स्नैचिंग(chain snatching) और लूटपाट की घटनाओ को अंजाम देने वाली 4 महिलाओ को गिरफ्तार किया गया है। ये महिलाए ऑटो में बैठकर चैन स्नैचिंग और लूट की वारदात को अंजाम देती थी। इनके साथ एक नाबालिग लड़की को भी पुलिस ने कस्टडी में लिया है।
आपको बता दे कि हल्द्वानी पुलिस(haldwani police) ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो चैन स्नैचिंग और लूटपाट की घटनाओ को अंजाम देने वाले गिरोह की 4 महिलाओ का पता लगा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिलाओ की पहचान सरिता देवी उम्र-35 साल, सुनीता देवी उम्र 30 साल, अन्तिमा देवी उम्र 19 साल और मंजू देवी उम्र 25 साल है। वही इनका साथ देने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने संरक्षण में लिया है। गिरफ्तार महिलाओ से पुलिस ने एक सोने की चैन और सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। वही आरोपियो पर संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दिया है ।