Haldwani News: आज केंद्र में bharatiya janata party की सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर garib kalyan sammelan का आयोजन किया गया। हल्द्वानी(haldwani) के mbpg college में भी ये सम्मलेन आयोजित हुआ।
Haldwani News: आज केंद्र में भारतीय जनता पार्टी(bharatiya janata party) की सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर गरीब कल्याण सम्मलेन(garib kalyan sammelan) का आयोजन किया गया। हल्द्वानी(haldwani) के एमबीपीजी कॉलेज(mbpg college) में भी ये सम्मलेन आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(pm narendra modi) ने हिमांचल प्रदेश(himachal pradesh) के शिमला(shimla) के रिज के मैदान से गरीब कल्याण सम्मलेन में भाग लिया और जनसम्पर्क किया। उन्होंने गरीबों को मिलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के हॉल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद कार्यक्रम बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सैकड़ों लोगों को दिखाया गया। pm modi ने सबके सामने पीएम किसान सम्मान निधि(pm kisan samman nidhi) के लाभार्थियों के खातों में 11वी किश्त ट्रांसफर की। इस योजना का लाभ 10 करोड़ से भी ज़्यादा किसानो को मिल रहा है। और इन सभी के खातों में आज 6 हजार की धनराशि जमा हुई।
इस सम्मलेन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रामनगर विधायक(ramnagar mla) दीवान सिंह बिष्ट(diwan singh bisht) ने बताया कि bjp की सरकार के 8 साल पूरे होने पर इस सम्मलेन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सरकार की योजनाए आम जनता तक नहीं पहुंच पाई लेकिन जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है तब से सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओ का लाभ सीधा आम जनता को मिल रहा है।
इस सम्मलेन में नैनीताल(nainital) जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गयी। वही कार्यक्रम में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल(dm dhiraj singh garbiyal), लालकुआं विधायक(lalkuan mla) मोहन सिंह बिष्ट(mohan singh bisht), सिटी मजिस्ट्रेट(city magistrate) ऋचा सिंह(richa singh), नगर आयुक्त(municipal commissioner) पंकज उपाध्याय(pankaj upadhyay) समेत कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।