Haldwani Trenching Ground: वन विभाग(forest department) ने हल्द्वानी नगर निगम(haldwani municipal corporation) को 4 हेक्टेयर भूमि, कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के लिए दी थी।
Haldwani Trenching Ground: वन विभाग(forest department) ने हल्द्वानी नगर निगम(haldwani municipal corporation) को 4 हेक्टेयर भूमि, कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाने के लिए दी थी। शर्तों के अनुसार नगर निगम को इसी क्षेत्र में कूड़ा डालना था लेकिन नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड(trenching ground) के सामने आरक्षित वन भूमि में भी कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं।
अब कूड़ा फोरलेन हाइवे तक पहुंच गया है, सड़क तक कूड़ा पहुंचने से आम लोगों का गुजरना दूभर हो गया है। गौलापार और इंदिरा नगर के लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फैलते कूड़े से लगातार लोग बीमार भी हो रहे हैं और जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
तो वही अब लोगो की समस्या और परेशानी को देखते हुए, हल्द्वानी विधायक(haldwani mla), सुमित ह्रदयेश(sumit hridyesh) ने स्थानीय लोगो के साथ, मिल कर ट्रंचिंग ग्राउंड जा कर नगर निगम हल्द्वानी और राज्य सरकार(uttarakhand government) के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपील की है कि अगर जल्द से जल्द इस कूड़े का समाधान नहीं किया जाएगा तो जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।