Haldwani News: haldwani में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में janata darbar लगाया गया। इस दरबार में नैनीताल की जनता ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बियाल(dm dhiraj singh garbiyal) के सामने अपनी समस्याएं रखी।
Haldwani News: आज हल्द्वानी(haldwani) में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय(dm camp office) में जनता दरबार(janata darbar) लगाया गया। इस दरबार में नैनीताल जिले(nainital district) की जनता ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बियाल(dm dhiraj singh garbiyal) के सामने अपनी समस्याएं रखी।
डीएम धीराज गर्बियाल ने बताया कि लोगो की अलग-अलग विभागों को लेकर समस्याएं थी। सम्बंधित विभागों को जनता की समस्याओ का समाधान करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगो को मुख्य रूप से सड़क निर्माण, पानी, शिक्षा, अस्पतालों में ईलाज, प्रमाण-पत्र, समेत और भी कई मामलों में शिकायत थी। जिसको लेकर डीएम ने जनता दरबार में मौजूद सभी अधिकारियो को समस्याओ पर उचित कार्यवाही कर उनका निदान करने के लिए कहा है।
वही आज जनता दरबार में बुज़ुर्गो की भारी संख्या देखने को मिली। सभी बुजुर्गो की परेशानियों को सुनने के बाद जिलाधिकारी द्वारा जल्द ही सभी परेशानियों का समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। वही जनता दरबार में एसडीएम मनीष कुमार(sdm manish kumar), सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह(city magistrate richa singh), नगर आयुक्त(municipal commissioner) पंकज कुमार उपाध्याय(pankaj kumar upadhyay) समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।