Latest Haldwani News: सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर जानिये क्या बोले मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला !

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम(haldwani municipal corporation) में बीते कई दिनों से सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन(protest) जारी है।

Latest Haldwani News: सफाई कर्मचारियों की मांग को लेकर जानिये क्या बोले मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला !
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम(haldwani municipal corporation) में बीते कई दिनों से सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन(protest) जारी है। और आज सफाई कर्मचारियों के यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला(mayor jogendra pal singh rautela) और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय(municipal commissioner pankaj upadhyay) के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में सफाई कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग के साथ ही अपनी 11 सूत्रीय मांगों को उठाया। 

बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम के अधिकारियों से 500 रूपये प्रतिदिन मानदेय देने की मांग उठाई है। सफाई कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों का मानदेय नही बढ़ा है, ऐसे में निगम को जल्द से जल्द उनका मानदेय बढ़ाना चाहिए। 

वही इस मामले में आज मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने बताया कि सफाई कर्मियों का 500 रुपये मानदेय देने का शासनादेश जारी हो चुका है और अब जल्द ही सफाई कर्मियों की ये मांग पूरी हो जाएगी। वही उन्होने ये भी कहा कि सफाई कर्मियों की कुछ मांगे ऐसी भी है जिन पर मौजूदा समय में पूरी कर पाना संभव नहीं है। 

वही इस मौके पर सफाई कर्मियों ने नगर निगम के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि नगर निगम को जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिये।

JJN News Adverties
JJN News Adverties