Latest Haldwani News: हल्द्वानी तहसील भवन को हटाने जा रहा नगर निगम, ऑफिस काम्प्लेक्स बनाने की होगी शुरुआत 

Haldwani News: haldwani tehsil परिसर की रूपरेखा जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। तहसील भवन को हटाकर अब नगर निगम(haldwani municipal corporation) द्वारा उसकी जगह एक मल्टी लेवल office complex बनाया जायेगा।

Latest Haldwani News: हल्द्वानी तहसील भवन को हटाने जा रहा नगर निगम, ऑफिस काम्प्लेक्स बनाने की होगी शुरुआत 
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी के तहसील(haldwani tehsil) परिसर की रूपरेखा जल्द ही बदली हुई नजर आएगी। सालो पुराने तहसील भवन को हटाकर अब नगर निगम(haldwani municipal corporation) द्वारा उसकी जगह एक मल्टी लेवल ऑफिस काम्प्लेक्स(office complex) बनाया जायेगा। इस ऑफिस में जनता की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी विभागों(government offices) के कार्यालय खोले जाएंगे। सालो से तहसील परिसर में बने हुए भवन में ट्रेज़री और रजिस्ट्रार ऑफिस चल रहे है। जिसमे कम जगह होने के कारण आम जनता को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। 

हल्द्वानी मेयर(haldwani mayor) जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला(jogendra pal singh rautela) ने इस बारे में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(pm narendra modi) के हल्द्वानी(haldwani) दौरे के दौरान उन्होंने हल्द्वानी के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट(infrastructure development) के लिए 2000 करोड़ रूपये देने का ऐलान किया था जिसके तहत ये काम होना है। साथ ही शहर की लगातार बढ़ रही आबादी को देखते हुए भी हल्द्वानी शहर के अंदर एक ऑफिस काम्प्लेक्स बनना बेहद जरुरी था। और इसके लिए तहसील परिसर को चुना गया है। उन्होंने कहा कि ऑफिस काम्प्लेक्स बन जाने के बाद ट्रेज़री, रजिस्ट्रार, एसडीएम, मिडिया हाउस और सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे आ जाएंगे। और इससे आम जनता को तहसील से सम्बंधित सभी कामो के लिए दूर-दूर स्थित सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

JJN News Adverties
JJN News Adverties