Latest Haldwani News: भाजपा के स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण, पूरे नगर में बंटवाई मिठाई 

आज पूरे देश में बीजेपी(bjp) के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी(bhartiya janata party) का स्थापना दिवस मनाया (bjp foundation day 2022)।

Latest Haldwani News: भाजपा के स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण, पूरे नगर में बंटवाई मिठाई 
JJN News Adverties

BJP Foundation Day 2022: आज पूरे देश में बीजेपी(bjp) के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी(bhartiya janata party) का स्थापना दिवस मनाया (bjp foundation day 2022)भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर हल्द्वानी(haldwani) में भी भाजपा कार्यकर्ताओ(bjp workers) और पदाधिकारीयो ने भाजपा कुमाऊॅं संभाग कार्यालय हल्द्वानी(bjp kumaon division office haldwani) में ध्वजारोहण(flag hoisting) किया। ध्वजारोहण में जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट(pradeep bisht), प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट(suresh bhatt) और नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल(vineet aggarwal) उपस्थित रहे। 

ध्वजारोहण के बाद हल्द्वानी नगर के साथ-साथ गौला पार में भी वाहन रैली(bike rally) के माध्यम से समस्त कार्यकर्ताओं और नगरवासियो को बधाई और शुभकामनाओं का संदेश दिया गया। 
साथ ही कुमाऊॅं संभाग कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(pm narendra modi) और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के सम्बोधन कार्यक्रम को देखा गया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर आज से लेकर 20 अप्रैल 2022 तक सामाजिक संरचना पखवाड़ा बनाकर विभिन्न भाजपा कार्यकर्त्ता द्वारा सेवा कार्य किए जाएंगे। आज भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर के कई स्थानों में मिष्ठान वितरण भी किया।

JJN News Adverties
JJN News Adverties