Haldwani News: haldwani शहर में काफी समय से सरकारी विभागों के खिलाफ कई शिकायते सामने आ रही थी। इन शिकायतों के मद्देनजर sdm manish kumar singh ने 12 सरकारी विभागों में छापेमारी अभियान चलाया।
Haldwani News: हल्द्वानी(haldwani) शहर में काफी समय से सरकारी विभागों(govt department) के खिलाफ कई शिकायते सामने आ रही थी। इन शिकायतों के मद्देनजर आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह(sdm manish kumar singh) ने 12 सरकारी विभागों के कार्यालय में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 26 अधिकारी कर्मचारी नदारद मिले।
एसडीएम की छापेमारी से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। वही एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र समेत 12 कार्यालयों में छापेमारी की गयी। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। जिसके बाद सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी(district magistrate) को पत्र लिखा गे है। वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस छापेमारी के चलते सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।