Latest Haldwani News: कूड़ा गाड़ी लेकर खुद निकल पड़े नगर आयुक्त, बोले-सफाई करने की जिम्मेदारी से नहीं हटेंगे पीछे 

नगर आयुक्त(municipal commissioner) पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड(kaladhungi road) और नैनीताल रोड(nainital road) में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। 

Latest Haldwani News: कूड़ा गाड़ी लेकर खुद निकल पड़े नगर आयुक्त, बोले-सफाई करने की जिम्मेदारी से नहीं हटेंगे पीछे 
JJN News Adverties

Haldwani News: हल्द्वानी नगर निगम(haldwani municipal corporation) के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह हड़ताल(protest) में है। सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ कूड़ा गाड़ी चलाने वाले कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं, लिहाजा नगर आयुक्त(municipal commissioner) पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड(kaladhungi road) और नैनीताल रोड(nainital road) में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया। 

इस दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि शहर की सफाई करना नगर निगम की जिम्मेदारी है। इसलिए वह अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं। और उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है। कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है लिहाजा उन को स्वयं डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना पड़ेगा।

JJN News Adverties
JJN News Adverties